फ्रोजेन शोल्डर क्या है ? कारण, लक्षण एवं उपचार

 

Shoulder Arthroscopy Surgeon In Jaipur के अनुसार फ्रोजन शोल्डर को एडहेसिव कैप्सूलाइटिस  कहा जाता है। यह एक प्रकार का कंधे का दर्द है, जो कंधे में पूरी तरह से अकड़न पैदा कर सकता है। इस दर्द का एहसास हर समय होते रहता है। काफी दर्दनायक होता है यह दर्द हाथ हिलाने में भी दर्द का अहसास होता है  दरअसल, कंधे के जोड़ का कैप्सूल मजबूत ऊतकों से बना होता है, जो कंधे की हड्डियों को एक दूसरे से पूरी तरह जोड़कर रखता है। जब इस कैप्सूल में सूजन की समस्या हो जाती है, तो यह सख्त हो जाता है। इस वजह से कंधे की हड्डियां पहले की तरह काम नहीं कर पाती हैं। इसी स्थिति को ही फ्रोजन शोल्डर कहा जाता है।   कोरोना वायरस ने लोगों के काम करने के तरीके को पूरी तरह से  बदल दिया है। पहले के मुकाबले अधिकतर लोग अब वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इस कारण उनका सारा दिन लैपटॉप के सामने ही गुजर जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कंधे की अकड़न भी इन्हीं में से एक है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम कंधे की अकड़न के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। साथ ही यहां हम कंधे के अकड़न से बचाव के तरीके भी बताएंगे।

Advertisements
WP Rocket - WordPress Caching Plugin
  • फ्रोजेन शोल्डर के कारण

अगर बात की जाए फ्रोजन शोल्डर के कारण की,तो इसके अनेक कारण है  लेकिन ज्यादातर समय फ्रोजन शोल्डर का कोई कारण नहीं होता है। यह अकड़न मुख्यतौर पर तब महसूस होती है, जब कंधों की हड्डियों को जोड़कर रखने वाली कैप्सूल में सूजन आ जाती है। तो शोल्डर में दर्द होना चालू हो जाता है उस वक़्त पे आपको तुरंत ही Orthopedic Doctor in Jaipur को दिखा देना चाहिए ,बताया जाता है कि 40 से 70 साल की महिलाएं इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। वहीं, पुरुषों को भी कंधे की अकड़न की समस्या हो सकती है 

  • फ्रोजेन शोल्डर के  लक्षण

यदि आपको फ्रोजन शोल्डर की समस्या है, तो आप कंधे में दर्द महसूस करेंगे इसके बाद कंधे की अकड़न में वृद्धि होगी। कंधे की अकड़न आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है और कभी-कभी, आप अपने कंधे को हिलाने में बिल्कुल भी सक्षम नहीं होंगे। कंधे की अकड़न के कई लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें सामान्य से देखकर ही पहचाना जा सकता है। यहां हम उन्हीं के बारे में बता रहे हैं कंधे को हिलाने में परेशानी महसूस होना।कंधे में तेज दर्द का महसूस  होना। स्टिफनेस यानी कंधे की कैप्सूल का सख्त या कठोर हो जाना।

  • फ्रोजेन शोल्डर के  उपचार

आप मालिश, ब्रेसिंग, एक्यूपंक्चर,दवा आदि जैसे सभी प्रकार के उपचारों की कोशिश कर सकते हैं, जो निश्चित रूप से आपको दर्द से अस्थायी राहत देंगे, लेकिन एग्रेसिव फिजियोथेरेपी रीहैब के बिना, आपको कंधा चलाने में स्थायी समस्या हो सकती है। फ्रोजन शोल्डर को स्व-सीमित स्थिति के रूप में जाना जाता है। उम्मीद है – यह अनायास ठीक हो सकता है – लेकिन कई लोगों को कंधे की अकड़न को लंबे समय के लिए  झेलना पड़ सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह अंततः चले जाएगा। मतलब, आपको इस स्थिति की आदत हो जाएगी, लेकिन वास्तव में कंधे पर पूर्ण और कंधे को अच्छे से हिलाने की क्षमता को कभी हासिल नहीं करेंगे, जब तक कि इलाज न किया जाए। फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा किया गया ‘सॉफ्ट टिशू रिलीज’ रक्त परिसंचरण में सुधार और निशान ऊतक को तोड़ने के द्वारा जमे हुए कंधे के लक्षणों से राहत देने में सहायता करता है। यह निशान ऊतक अक्सर विकसित होता है जब कंधे और इसके आसपास की संरचना कठोर हो जाती है। इलाज की प्रक्रिया समस्या की गंभीरता को देखते हुए शुरू की जाती है, पेनकिलर्स के जरिए पहले दर्द को कम करने की कोशिश की जाती है, जिससे मरीज कंधे को हिला-डुला सके। दर्द कम होने के बाद फिजियोथेरेपी शुरू कराई जाती है, जिसमें हॉट और कोल्ड कंप्रेशन पैक्स भी दिया जाता है। इससे कंधे की सूजन व दर्द में राहत मिलती है।